{"_id":"6adf0981c8601c942803c817","slug":"video-cm-yogi-addresses-gathering-from-bithoor-highlights-heritage-and-the-contribution-of-maharishi-valmiki-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिठूर से सीएम योगी का संबोधन, विरासत और महर्षि वाल्मीकि के योगदान का किया उल्लेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिठूर से सीएम योगी का संबोधन, विरासत और महर्षि वाल्मीकि के योगदान का किया उल्लेख
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बिठूर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करते हुए मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आयोजन किए जा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि बिठूर विरासत की पावन भूमि है। इस धरती ने महर्षि वाल्मीकि की साधना और तप को देखा है। यहीं रामायण की रचना हुई और माता सीता को सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि जहां नारी की अस्मिता का सम्मान होता है, वहीं लव-कुश जैसे बालक शौर्य का परिचय देते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया।
मुख्यमंत्री ने बिठूर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नाना साहब ने अंग्रेजों को चुनौती दी। रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का भी इस क्षेत्र से जुड़ाव रहा है।
सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और धार्मिक स्थलों के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि वहां महर्षि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास, शबरी माता और निषादराज से जुड़े मंदिर भी हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और प्रयागराज महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि विरासत का सम्मान कैसे होता है, यह देश ने देखा है। अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।