Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Farmers in Pundri have launched a protest against HAFED and threatened to block the intersection.
{"_id":"6aca47db96a5634f2e035963","slug":"video-farmers-in-pundri-have-launched-a-protest-against-hafed-and-threatened-to-block-the-intersection-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूंडरी में किसानों ने हैफेड के खिलाफ खोला मोर्चा, चौक जाम करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी में किसानों ने हैफेड के खिलाफ खोला मोर्चा, चौक जाम करने की चेतावनी
पूंडरी। पूंडरी अनाज मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं होने और किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट के नेतृत्व में किसानों ने हैफेड जिला प्रबंधक कैथल और पूंडरी हैफेड मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं की जा रही है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने खरीद के नाम पर 200 से 300 रुपये तक की कथित अवैध कटौती किए जाने का भी आरोप लगाया।
---------
भाकियू जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई से किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने मांग की कि बाहर के राइस मिलर्स को आरओ (रिलीज ऑर्डर) जारी कर पूंडरी मंडी में धान खरीद की अनुमति दी जाए, ताकि किसानों को फसल बेचने के लिए पर्याप्त खरीदार मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में किसानों की धान की गुणवत्ता के नाम पर मनमानी कटौती की जा रही है। उनका आरोप है कि 17 प्रतिशत नमी वाली धान में भी प्रति क्विंटल 21 रुपये तक की कटौती की जा रही है। कसाना ने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक खरीद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और बाहर के राइस मिलर्स को खरीद की अनुमति नहीं दी गई तो किसान मजबूर होकर गुरु ब्रह्मानंद चौक पर अनिश्चितकालीन जाम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।