{"_id":"6acaa181da0bab24960ad1a7","slug":"from-unauthorized-cuts-to-filthy-water-troubles-have-mounted-on-the-highway-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156389-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अवैध कट तो कहीं गंदा पानी, हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अवैध कट तो कहीं गंदा पानी, हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन
कलायत में एनएचएआई मुख्य मार्ग पर जंगली वनस्पति का साम्राज्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलायत क्षेत्र में अव्यवस्थाएं राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। जगह-जगह बने अवैध कट, जर्जर निकासी नाले और सड़क पर जमा गंदा पानी हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं।
कई स्थानों पर सड़क किनारे दलदल होने के कारण ग्रामीणों को खुद ईंटें बिछाकर आवागमन का रास्ता तैयार करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट से वाहन अचानक मुख्य मार्ग पर पहुंच जाते हैं। वहीं, कलायत बाईपास स्थित किसान चौक और उपमंडल मुख्यालय के आसपास जंगली वनस्पति फैलने से भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के प्रधान राजू कौशिक, विश्वकर्मा युवा संगठन के प्रधान प्रीत जगदेव और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पानी निकासी की उचित व्यवस्था, अवैध कटों पर कार्रवाई और नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
एनएचएआई के कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि सड़क की सफाई और मरम्मत के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं।