फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A path was created by breaking down the wall of the Cheeka Mandi.

Kaithal News: चीका मंडी की दीवार तोड़कर बनाया रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A path was created by breaking down the wall of the Cheeka Mandi.
नई अनाज मंडी की पिछली दीवार हिस्से को तोडक़र हटाते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नई अनाज मंडी चीका परिसर में जगह की कमी से लग रहे लंबे जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिला उपायुक्त के आदेश पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मंडी के साथ लगती नगरपालिका की खाली पड़ी करीब 20 एकड़ भूमि में धान उतारने की व्यवस्था करने के लिए नई अनाज मंडी की पिछली दीवार का करीब 30 फुट हिस्सा जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।
इस रास्ते के खुलने से अब धान से भरी ट्रॉलियां मंडी के पिछले हिस्से से सीधे खाली भूमि में पहुंच सकेंगी और वहां धान उतारने के बाद ट्रॉलियां वापस निकल सकेंगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से मंडी में जगह की समस्या कम होगी और चीका-कैथल रोड और चीका-पटियाला रोड पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान की आवक बढ़ने के साथ ही पिछले एक सप्ताह से चीका शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। नई अनाज मंडी में जगह कम पड़ने के कारण किसानों की धान से भरी ट्रॉलियां मुख्य सड़कों पर खड़ी हो रही थीं। देखते ही देखते ट्रॉलियों की कतारें कई किलोमीटर तक पहुंच रही थीं। मंडी के पीछे से रास्ता खोलकर खाली भूमि में धान उतारने की व्यवस्था किए जाने पर किसानों और शहर के दुकानदारों ने राहत जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed