फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Marish crowned Miss Fresher and Ankush Mr. Fresher.

Kaithal News: मैरिश बनीं मिस और अंकुश मिस्टर फ्रेशर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Marish crowned Miss Fresher and Ankush Mr. Fresher.
जाट बी.एड.कॉलेज में समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। कालेज - फोटो : Self
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट बीएड कॉलेज कैथल में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बीएड द्वितीय के छात्रों ने फ्रेशर पार्टी समारोह का आयोजन किया। छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से समारोह को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रस्तुति व सहभागिता के आधार पर अंकुश को मिस्टर फ्रेशर व मैरिश को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल ने शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजकुमार बैनिवाल ने कहा कि महाविद्यालय में आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण दो वर्ष बिताने हैं और वह समझते हैं कि इस दौरान यहां आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन

वह अपेक्षा करते हैं कि यहां से शिक्षा ग्रहण कर आप सभी एक अच्छा शिक्षक बने और अच्छा शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण व एक सभ्य समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाईटी के उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने भी बी.एड प्रथम वर्ष के छात्रों -छात्राओं का स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि- बी.एड का विद्यार्थी होना एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान होती है।

देश, समाज व परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए अब आपको आगे बढ़ना होगा, इसके लिए जीवन में धैर्य व अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा आप सभी बी.एड के छात्र भावी शिक्षक हैं और एक शिक्षक के लिए धैर्य और अनुशासन का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed