फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth made aware of how to protect themselves from cyber fraud.

Kaithal News: युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के बारे में किया गया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youth made aware of how to protect themselves from cyber fraud.
पुलिस टीम के कर्मचारी युवाओं को जागरूक करते हुए। प्रवक्ता
कैथल। साइबर थाना क्राइम से एएसआई सुनील कुमार की टीम ने हनुमान वाटिका के पास जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों और युवाओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि साइबर अपराधी फोन कॉल, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया से ठगी करते हैं। ऑनलाइन निवेश, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और इनाम का लालच भी देते हैं। लोगों को अपनी बैंक संबंधी जानकारी, एटीएम विवरण या ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड करने से बचें। पुलिस टीम ने युवाओं को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने और मजबूत पासवर्ड रखने की सलाह दी। ऑनलाइन खरीदारी से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता जांचने को भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 पर जानकारी दें : एसपी : एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने लोगों से कहा कि साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ठगी का शिकार होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। आधिकारिक साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं, जिससे रकम रुकने की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed