{"_id":"68693e3173250693640b2fd1","slug":"video-10-dilapidated-buses-sent-to-rewari-2025-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: बंद नहीं हो रहा जर्जर बसों को कैथल भेजने का सिलसिला, पलवल के बाद रेवाड़ी से पहुंची 10 जर्जर बसेंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: बंद नहीं हो रहा जर्जर बसों को कैथल भेजने का सिलसिला, पलवल के बाद रेवाड़ी से पहुंची 10 जर्जर बसेंं
सरकार की ओर से जर्जर बसों के कैथल डिपो भेजने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। अब शनिवार को पलवल के बाद रेवाड़ी से भी 10 जर्जर बसें कैथल डिपो में पहुंची हैं। इन बसों की हालत इतनी खराब है कि यह रूट पर दौड़ाने लायक नहीं है। इन बसों के शीशे टूटे हुए हैं और सीटें भी पूरी तरह से फटी हुई हैं। यहां तक कई सीटों पर तो लोहे का ढांचा तक निकला है। ऐसे में यह बसें यात्रियों के लिए आरामदायक कैसे साबित हो पाएंगी। यह आमजन के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
पिछले साल नवंबर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदेश के एनसीआर में आने वाले जिलों में ग्रैप लागू किया गया था। इसके बाद बीएस- तीन और चार तकनीक की बसों का संचालन बंद किया गया था। इसके बाद एनसीआर में आने वाले जिलों से दूसरे जिलों में बसों को भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी।
इस प्रक्रिया के तहत अब तक कैथल डिपो के बेड़े में पिछले आठ महीने में 70 जर्जर बसें शामिल हो चुकी हैं। जबकि 48 बीएस-छह तकनीक की बसें एनसीआर जिलों में भेजी जा चुकी है। इन जर्जर बसों के आने के बाद डिपो के बेड़े में बसों की संख्या तो 200 पार कर 202 हो चुकी है। परंतु इस बसों के लगातार खराब रहने के कारण रूट पर समस्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।