फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All India Democratic Women's Association extends support to sanitation workers.

Kaithal News: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया सफाई कर्मियों का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
All India Democratic Women's Association extends support to sanitation workers.
कैथल। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हरियाणा ने नगर पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। जनवादी महिला समिति की कैशियर शर्मिला पिलखन और जिला सचिव रामकली ने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा करने वाले सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि 13 मई को उनके साथ हुए समझौते को लागू किया जाए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। भाजपा सरकार समझौते को लागू करने के बजाय कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाइयां कर रही है। जगह-जगह कर्मचारियों की गिरफ्तारियां, धमकियां और आंदोलन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की नेताओं ने कहा कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें आंदोलन से पीछे हटाने के लिए पुरुष पुलिस कर्मचारियों की ओर से हाथापाई, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि जनवादी महिला समिति कर्मचारियों के इस संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है और सरकार से मांग करती है कि दमनात्मक कार्रवाई तत्काल बंद कर कर्मचारियों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed