{"_id":"6a8c962111cd4184350f91b7","slug":"congress-will-stand-like-a-rock-with-the-citizens-suresh-road-kaithal-news-c-245-1-kht1007-154191-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी कांग्रेस : सुरेश रोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी कांग्रेस : सुरेश रोड़
विज्ञापन
24 ढांड 03 संबोधित करते हुए सुरेश रोड।
ढांड। पबनावा स्थित अंबेडकर भवन में जिला कांग्रेस कमेटी कैथल के एससी सेल के जिलाध्यक्ष लख्मीचंद पबनावा की ओर से रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश रोड़ के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रविदास समाज और अंबेडकर सभा पबनावा के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान लख्मीचंद पबनावा ने कहा कि पूंडरी विधानसभा की 36 बिरादरी के लिए यह गर्व की बात है कि कांग्रेस पार्टी के संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सुरेश रोड़ को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सुरेश रोड़ की कांग्रेस पार्टी और समाज के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।
सुरेश रोड़ ने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। लोगों से सार्थक सुझाव और उनकी मांगें लेकर उन्हें पार्टी हाईकमान के संज्ञान में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े नागरिकों के लिए कांग्रेस पार्टी में उचित स्थान बनाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण, अंबेडकर सभा के प्रधान रवि, उपप्रधान रघबीर और रामकुमार मौजूद रहे।