{"_id":"6a412fcf3df0bdf1820eb019","slug":"video-theft-of-livestock-in-jind-sedha-majra-village-visuals-captured-on-cctv-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: सेढ़ा माजरा गांव में पशुओं की चोरी, लाखों का नुकसान; CCTV में कैद हुई तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: सेढ़ा माजरा गांव में पशुओं की चोरी, लाखों का नुकसान; CCTV में कैद हुई तस्वीरें
सेढ़ा माजरा में दो भैंस और एक झोटा चोरी
--सीसीटीवी फुटेज में पशुओं को ले जाते दिखाई दिए तीन संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। सेढ़ा माजरा गांव में शनिवार रात चोर पशुबाड़े से दो भैंस और एक झोटा चोरी कर ले गए। पशु नहीं मिलने पर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो रात को तीन संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद था। सेढ़ा माजरा निवासी पशु मालिक बलबीर ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे वह पशुओं को पशुबाड़े में बांधकर घर चले गए थे। सुबह दो भैंस और एक झोटा गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरी हुए पशुओं की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति पशुओं को ले जाते और एक व्यक्ति वाहन में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।