Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   The administration should first clear the 377 acres of grazing land from encroachment, and only then remove the *nandishala* (cattle shelter): Cow devotees

पहले 377 एकड़ गोचारण भूमि कब्जामुक्त करवाए प्रशासन, फिर हटाए नंदीशाला : गोभक्त

Thu, 26 Nov 2026 04:26 PM IST
Naveen Naveen
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:26 PM IST
The administration should first clear the 377 acres of grazing land from encroachment, and only then remove the *nandishala* (cattle shelter): Cow devotees
जलेबी चौक के पास बनी अस्थाई नंदीशाला से गोवंश हटाने के प्रशासनिक प्रयास का गोभक्तों ने विरोध किया है। वीरवार को लघु सचिवालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने मांग की कि नंदीशाला खाली करवाने से पहले जिले की 377 एकड़ गोचारण भूमि को कब्जामुक्त करवाया जाए। चेतावनी दी कि गोवंश को हटाने से भविष्य में कोई स्थिति पैदा होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एडवोकेट सतीश यादव, नरेंद्र अत्री, जितेंद्र अत्री, आरके जयहिंद, आजाद सैनी, सतीश सैनी, रोहित शर्मा और गोरक्षक अतुल चौहान ने बताया कि जलेबी चौक के पास अस्थाई नंदीशाला में करीब 200 से 250 गोवंश हैं। ये गोवंश चरने के लिए आसपास के खुले खेतों में जाते हैं। उनका कहना है कि जिले की मौजूदा गोशालाओं में पहले से ही बड़ी संख्या में गोवंश हैं और वहां अतिरिक्त गोवंश रखने की जगह नहीं है। शहर की सड़कों पर भी काफी बेसहारा गोवंश घूम रहा है, जिसे पहले गोशालाओं में भेजने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिस जगह अस्थाई नंदीशाला बनाई गई है, वह एनएचएआई की जमीन है। पहले यहां कूड़ा डाला जाता था और असामाजिक तत्व नशा करते थे। उनके अनुसार, परमहंस दंडी स्वामी ने साफ-सफाई करवाकर इस जगह को गोवंश के लिए तैयार किया था। ऐसे में प्रशासन को नंदीशाला खाली नहीं करवानी चाहिए। कई जिलों में चल रही है अस्थायी नंदीशाला एडवोकेट सतीश यादव ने कहा कि रोहतक में पुल के नीचे नंदीशाला चल रही है और भिवानी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचएआई ने गोवंश के लिए अस्पताल बनवाया है। ऐसे में जींद में अस्थाई नंदीशाला हटाने का प्रयास समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन गोवंश को वहां से हटाना चाहता है तो पहले जिले की 377 एकड़ गोचारण भूमि को कब्जामुक्त करवाकर गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करे। गोभक्तों का दावा है कि गोचारण भूमि पर सरकारी कार्यालय बने हुए हैं और कई जगह लोगों ने कब्जे कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बैकुंठ चतुर्दशी मेला: दिन में खरीदारी, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षण

26 Nov 2026

सिमली में अस्पताल के लिए 27 से निकलेगी अधिकार यात्रा ,देवाल के वाण से होगा आगाज

26 Nov 2026

Video: लखनऊ में बाल मेले में बच्चों ने लिया खेल और मस्ती का आनंद

26 Nov 2026

शिमला में बस खराब होने से बालूगंज-समरहिल मार्ग बाधित, एचपीयू के विद्यार्थी पैदल पहुंचे विश्वविद्यालय

26 Nov 2026

मतदाता सूची में विसंगति, अलीगढ़ का वोट पहुंच गया मेरठ

26 Nov 2026
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

26 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर में स्कूल से घर लौटी हाईस्कूल छात्रा की कनपटी में लगी गोली

26 Nov 2026
विज्ञापन

सीतापुर: बेकाबू कार ने ट्रॉलीमैन को रौंदा, मौके पर मौत; भीड़ ने कार सवार को रोका

26 Nov 2026

VIDEO: एटा में आधी रात को हादसा, कैंटर के केबिन में फंसी रही चालक की जिंदगी

26 Nov 2026

फतेहाबाद के टोहाना से किसान आंदोलन की छठी बरसी पर जत्था टिकरी बॉर्डर रवाना

26 Nov 2026

अमृतसर में तंबाकू नियंत्रण अभियान में 34 चालान जारी

26 Nov 2026

VIDEO: 90 फीसदी एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर, बीमारियां नहीं हो रही ठीक

26 Nov 2026

VIDEO: एक सप्ताह में नहरों की टेल तक पहुंचाएं पानी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

26 Nov 2026

VIDEO: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सुरक्षा विहार और डायमंड सिटी में सीसी सड़क का किया शिलान्यास।

26 Nov 2026

VIDEO: दो कश्तियों में सवार गुलशन की दोनों राहें बंद, प्रेमिका टंकी पर चढ़ी तो खुला राज; दुल्हन भी छोड़ गई साथ

26 Nov 2026

VIDEO: आस्था पर अव्यवस्था भारी, लक्खी मेले में श्रद्धालु परेशान

26 Nov 2026

नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत संदिग्ध नशा तस्करों पर कैथल पुलिस की लगातार कार्रवाई

26 Nov 2026

रोहतक में गैंगवार का खूनी खेल, ढाबे पर खाना खा रहे चार लोगों को गोलियों से भूना

26 Nov 2026

अमृतसर में नाै पिस्तौल, 1.313 किलो हेरोइन के साथ सात गिरफ्तार

26 Nov 2026

रोहतक में गैंगवार के चलते दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार की हत्या

26 Nov 2026

सुल्तानपुर: गोकशी के मामले में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

26 Nov 2026

फिरोजपुर कैंट में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की जांच, चांदी की वर्क के सैंपल लिए

अयोध्या: डीसीएम की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर, बाइक सवार और अर्टिगा चालक की गई जान

26 Nov 2026

उज्जैन: सूरज-सा दमके बाबा महाकाल, भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर किया आलौकिक शृंगार, दर्शन को उमड़े भक्त

26 Nov 2026

VIDEO: प्रेम मंदिर के पास महिला को दंपति ने पीटा, वीडियो वायरल।

26 Nov 2026

VIDEO: छत के रास्ते दो दुकानों में घुसे; नकदी-सिगरेट समेट ले गए।

26 Nov 2026

VIDEO: बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, टॉपरों को मिलेंगे 51 और 31 हजार।

26 Nov 2026

VIDEO: निम्बार्क जयंती पर भक्ति के रंग में रंगा कोसी, निकली भव्य शोभायात्रा।

26 Nov 2026

VIDEO: यज्ञ और शांतिनाथ विधान में विश्व शांति व समृद्धि की कामना।

26 Nov 2026

VIDEO: तमंचा साफ करते समय अचानक चली गोली, दोस्त की जांघ में लगी।

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed