Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disagreements within the ad hoc committee for Bar Association elections; objections raised over a decision made by five members.

Jind News: बार एसोसिएशन चुनाव पर एडहॉक कमेटी में मतभेद, पांच सदस्यों के फैसले पर जताई आपत्ति

Sat, 28 Nov 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Disagreements within the ad hoc committee for Bar Association elections; objections raised over a decision made by five members.
जींद। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एडहॉक कमेटी में मतभेद सामने आए हैं। कमेटी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में पांच सदस्यों की बैठक में चुनाव कार्यक्रम जारी करने के लिए लिए गए निर्णय पर आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन

कमेटी के अनुसार, यह फैसला सभी नौ सदस्यों की सामूहिक सहमति से नहीं लिया गया है। साथ ही चुनाव से संबंधित मामला पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के चलते एक दिसंबर को होने वाली सुनवाई के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। एडहॉक कमेटी की ओर से कहा गया है कि चुनाव कार्यक्रम जारी करना महत्वपूर्ण निर्णय है।
विज्ञापन

इसे सभी नौ सदस्यों की सहमति और विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाना चाहिए। आरोप लगाया गया है कि बैठक बुलाने से कम से कम दो दिन पहले सभी सदस्यों को नियमानुसार नोटिस और एजेंडा भी नहीं दिया गया। एडहॉक कमेटी ने स्पष्ट किया कि पांच सदस्यों की बैठक में लिया गया निर्णय सभी नौ सदस्यों का सर्वसम्मत फैसला नहीं माना जाए। सदस्यों से एसोसिएशन के संविधान, नियमों और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए आगे की कार्रवाई करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद होगा फैसला
कमेटी के स्पष्टीकरण के अनुसार, बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने या नहीं करवाने को लेकर हाईकोर्ट में रिट याचिका विचाराधीन है। इसकी सुनवाई एक दिसंबर 2026 को निर्धारित है। कमेटी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और कार्यक्रम जारी करने सहित किसी भी तरह की चुनावी कार्रवाई हाईकोर्ट से आवश्यक स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed