{"_id":"688627a4b06599f0c70460a3","slug":"video-staff-selection-commission-chairman-himmat-singh-visited-cet-examination-centers-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सीईटी परीक्षा केंद्रों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सीईटी परीक्षा केंद्रों का किया दौरा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सीईटी परीक्षा के दौरान रविवार को सीआरएसयू और आधारशिला पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों मे दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में सीईटी परीक्षाओं को लेकर विशेष जोश है।
इन परीक्षाओं में करीब 90 प्रतिशत युवा भाग ले रहे हैं। परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए बसों की समुचित व्यवस्था की गई। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए उनके घर द्वार से परीक्षा केंद्रों तक लाने व ले जाने के लिए प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छा इंतजाम किया गया। उन्होंने कहा कि आज गांव देहात में सीईटी की महत्ता का युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों को भी पता चला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ हुआ। इसके लिए परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।