{"_id":"699306ecbcb7f753d1081bff","slug":"video-review-meeting-of-bahujan-samaj-partys-assembly-safidon-held-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा सफीदों की हुई समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा सफीदों की हुई समीक्षा बैठक
बहुजन समाज पार्टी की सोमवार को कार्यालय सफीदों में विधानसभा की संगठन समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमालपुर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश जोन प्रभारी मा. जिले सिंह पहुंचे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश सिंघाना ने की ।
डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में ला एंड आर्डर समेत हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हैं। अपने राजनैतिक लाभ के लिए जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। भाजपा राज में कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग सब दुखी हैं। आज प्रदेश में हत्याएं, फिरौती, बलात्कार एवं भ्रष्टाचार की घटनाएं चरम सीमा पर है। प्रदेश में पुलिसिया गुंडाराज कायम है तथा प्रदेश का बेपरवाह मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके समाधान की बजाय चुटकुले सुनाने में मस्त हैं। अंत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर की उपस्थिति में मा. जिले सिंह कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों को बसपा ज्वाइन करवाई। इसमें मुख्य रूप से बलवान रधाना, नफे सिंह सिंघाना, रामरूप सिंघाना, ऋषि, बलजीत, रणधीर, कृष्ण, बलवान सिंघाना, कपूरी मुआना, राजू मुआना, जयपाल खेड़ी खेमावती ने भाजपा एवं कांग्रेस छोड़कर बसपा ज्वाइन की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ बसपा नेता डाॅ. प्रवीण मंडल, जिला महासचिव बलवान कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष राजेश सिंघाना, विधानसभा प्रभारी डाॅ. सूरजभान, विधानसभा प्रभारी जयनारायण धानक, अशोक रेढू, जगदीश भुक्कल, रामकिशन सिंघाना, सतपाल पौड़िया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।