Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Police Dial 112 driver attacked with an iron rod in Narwana; sustains head injury.
{"_id":"6a96e0c973be2f874d03d3ec","slug":"video-police-dial-112-driver-attacked-with-an-iron-rod-in-narwana-sustains-head-injury-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना: पुलिस की डायल 112 के चालक पर सरिए से हमला, सिर में लगी चोट; झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना: पुलिस की डायल 112 के चालक पर सरिए से हमला, सिर में लगी चोट; झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे
नरवाना। अपोलो चौक के पास बुधवार शाम डायल 112 के पुलिसकर्मी पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमले में ईआरवी-374 के चालक ईएचसी विनोद कुमार के सिर में चोट लगी और सिर फट गया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, अपोलो चौक निवासी बलवान सिंह ने अपने बेटे श्यामलाल के साथ झगड़े की सूचना डायल 112 को दी थी।
करीब 5:15 बजे ईआरवी-374 मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान श्यामलाल ने सरिया नुमा किसी वस्तु से ईएचसी विनोद कुमार के सिर पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि डायल 112 के कर्मी पर हमला कर चोट पहुंचाने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।