फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   collision between a roadways bus and a combine harvester in Narwana, Jind.

जींद: रोडवेज बस और कंबाइन मशीन की जोरदार टक्कर, खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर बिखरे, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 01 Sep 2026 10:17 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 10:17 PM IST
सार

इस हादसे में बस की एक साइड के सभी खिड़की वाले शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 25 यात्रियों में से किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक हुए हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
collision between a roadways bus and a combine harvester in Narwana, Jind.
टक्कर के बाद घटना स्थल पर खड़ी बस व कम्बाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद जिले के नरवाना के गांव डूमरखा कलां स्थित बिजली घर के पास मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हरियाणा रोडवेज की बस और कंबाइन मशीन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस की एक साइड के सभी खिड़की वाले शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 25 यात्रियों में से किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक हुए हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस यमुनानगर से नरवाना की ओर आ रही थी। बस जब डूमरखा कलां बिजली घर के पास मोड़ पर पहुंची और चालक बस को नरवाना की तरफ मोड़ रहा था उसी दौरान नरवाना की ओर से जींद की तरफ जा रही कंबाइन मशीन ने बस के बीच वाले हिस्से में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस और कंबाइन दोनों घूम गए। बस की एक तरफ लगे सभी खिड़की के शीशे टूटने से सड़क पर कांच बिखर गया।
विज्ञापन

बस चालक बलिंदर ने बताया कि वह रोजाना की तरह बस को यमुनानगर से नरवाना लेकर आ रहे थे। डूमरखा कलां बिजली घर के पास मोड़ पर बस को नरवाना की तरफ मोड़ते समय कंबाइन मशीन ने बस में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना बस चालक ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।


नवरवाना सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि डूमरखा कलां के पास कंबाइन और रोडवेज बस के दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवाया गया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू कर रास्ता खोल दिया गया। हादसे को लेकर पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed