फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Head Constable attacked with an iron rod in Narwana jind

जीद: नरवाना में हेड कांस्टेबल पर सरिए से हमला, सिर फटा; पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

Tue, 01 Sep 2026 09:10 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 09:10 PM IST
सार

डायल 112 की टीम एक पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी विनोद कुमार के सिर पर सरिए से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
Head Constable attacked with an iron rod in Narwana jind
घायल पुलिसकर्मी विनोद कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद जिले के नरवाना में अपोलो चौक के पास बुधवार शाम हेड कांस्टेबल पर एक व्यक्ति ने सरिए से हमला कर दिया। दरअसल, डायल 112 की टीम एक पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी विनोद कुमार के सिर पर सरिए से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, अपोलो चौक निवासी बलवान सिंह ने अपने बेटे श्यामलाल के साथ झगड़े की सूचना डायल 112 को दी थी। करीब 5:15 बजे ईआरवी-374 मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान श्यामलाल ने सरिए से ईएचसी विनोद कुमार के सिर पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि डायल 112 के कर्मी पर हमला कर चोट पहुंचाने की सूचना मिली थी। आरोपी के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed