Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Man dies after consuming pesticide at Tehsil office in Jind following land dispute.
{"_id":"6a96846242485379e80ded22","slug":"video-man-dies-after-consuming-pesticide-at-tehsil-office-in-jind-following-land-dispute-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में जमीनी विवाद में तहसील कार्यालय में कीटनाशक पीया, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में जमीनी विवाद में तहसील कार्यालय में कीटनाशक पीया, व्यक्ति की मौत
जमीनी विवाद से परेशान उचाना क्षेत्र के झील गांव निवासी 48 वर्षीय प्रहलाद सिंह ने तहसील कार्यालय उचाना में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल उचाना से जींद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें भाई के दो लड़कों समेत तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर जमीन की तकसीम अपने नाम करवाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे सोमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार के पास करीब आठ एकड़ जमीन है। यह जमीन उसके पिता समेत चार भाइयों के हिस्से में करीब दो-दो एकड़ आती है। आरोप है कि उसके चाचा राजकुमार के बेटे सुमित नंबरदार और सचिन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। दोनों कथित तौर पर उन्हें धमकी देते थे कि जमीन उन्होंने खरीद ली है और जल्द ही उस पर कब्जा कर लेंगे।
शिकायत के अनुसार, जमीन का विवाद कमिश्नर हिसार के पास भी विचाराधीन था। सोमवार को प्रहलाद सिंह जमीन से संबंधित काम के लिए तहसील कार्यालय उचाना गया था। आरोप है कि वहां तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो के साथ मिलीभगत कर उसकी जमीन पर कब्जा करवाने का प्रयास किया गया। इससे परेशान होकर प्रहलाद ने तहसील कार्यालय में ही कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल उचाना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जींद रेफर कर दिया। जींद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में तलाशी के दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें प्रहलाद ने आरोप लगाया कि सुमित नंबरदार और सचिन ने तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के साथ मिलीभगत कर जिस जमीन पर वह खेती करता था, उसकी तकसीम अपने नाम करवा ली। सुसाइड नोट में बार-बार जमीन पर कब्जा करने की धमकी दिए जाने का भी जिक्र है।
परिजनों के अनुसार जमीन के विवाद को लेकर प्रहलाद कई दिनों से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
प्रहलाद के सुसाइड नोट और उसके बेटे सोमपाल की शिकायत के आधार पर सुमित नंबरदार व उसके भाई सचिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। -चंद्रपाल, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।