Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: CRSU resonates with folk songs, raginis, and saang; students immerse themselves in the colors of Haryanvi culture.
{"_id":"6af5d39cbbf9987844005f2f","slug":"video-jind-crsu-resonates-with-folk-songs-raginis-and-saang-students-immerse-themselves-in-the-colors-of-haryanvi-culture-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: लोकगीतों, रागनियों और सांग से गूंजा सीआरएसयू, हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: लोकगीतों, रागनियों और सांग से गूंजा सीआरएसयू, हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगे विद्यार्थी
जींद। कहीं ढोल की थाप पर थिरकते कदम तो कहीं रागनियों की गूंज, कहीं पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थी तो कहीं सांग के जरिये जीवंत होती हरियाणा की लोकगाथाएं। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में बुधवार को हरियाणा उत्सव का आगाज प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के रंगों के बीच हुआ। विश्वविद्यालय परिसर लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। विद्यार्थियों ने 41 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा दिखाकर हरियाणा की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनूप लाठर मुख्य अतिथि रहे, जबकि सायंकालीन सत्र में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति हमारी पहचान के साथ गौरवशाली विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। लोकगीत, रागनी, सांग और चौपाल की परंपरा में प्रदेश की आत्मा बसती है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और लोककलाओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। अनूप लाठर और प्रो. बीआर कम्बोज ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ कला और संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है।
उत्सव में हीरामल-जमाल की लोकगाथा पर आधारित सांग विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से आपसी प्रेम, विश्वास, त्याग और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। वहीं, हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार राय धनपत सिंह की सांस्कृतिक विरासत को उनके पौत्र प्रदीप राय ने मंच पर प्रस्तुति देकर आगे बढ़ाया। इससे विद्यार्थियों को प्रदेश की पारंपरिक सांग और लोकगायन परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिला। लोकनृत्य, रागनी, हरियाणवी शायरी, समूहगान, डुएट, चौपाल और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़ी प्रस्तुतियों में नौ टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और ग्रामीण जीवन की झलक पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू, अमित ढुल और राज मावर की प्रस्तुतियों ने उत्सव में रौनक बढ़ाई। कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों से ऐसा समां बांधा कि विद्यार्थी और दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। इसके अलावा होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी पाककला का प्रदर्शन किया। मीडिया चौपाल में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने अतिथियों के साक्षात्कार लिए। परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर भी विद्यार्थियों की भीड़ रही। उत्सव के पहले दिन का माहौल हरियाणवी लोक संस्कृति, संगीत, परंपरा और युवा प्रतिभा के अनूठे संगम के रूप में नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।