{"_id":"6af57df676dcff1e240e5367","slug":"video-speeding-thar-ran-over-two-friends-who-were-riding-a-motorcycle-in-bulandshahr-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रफ्तार का कहर: बुलंदशहर में थार ने दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रफ्तार का कहर: बुलंदशहर में थार ने दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
सलेमपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव घुंघराली बनवारीपुर निवासी धर्मेंद्र अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से सलेमपुर आया था। रात करीब 9:45 बजे दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल स्थित कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर देखते हुए उपचार किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने हादसे में शामिल थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।