{"_id":"6af57e1cc8996e0e1105ea55","slug":"video-bilaspur-police-freeze-assets-worth-rs166-crore-in-drug-cases-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में नशा तस्करों पर आर्थिक शिकंजा, छह मामलों में 1.66 करोड़ की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में नशा तस्करों पर आर्थिक शिकंजा, छह मामलों में 1.66 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:21 PM IST
Link Copied
नशे का अवैध कारोबार कर संपत्ति बनाने वालों पर बिलासपुर पुलिस ने आर्थिक शिकंजा कस दिया है। चिट्टा और हेरोइन तस्करी के छह मामलों में वित्तीय जांच के बाद पुलिस ने कुल 1,66,77,733 रुपये की संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं।
इन संपत्तियों में एक मकान, बोलेरो कैंपर, फोर्ड फिएस्टा, हुंडई ऑरा, स्विफ्ट, वेन्यू और पिकअप सहित कई वाहन, मोटरसाइकिल, स्कूटी और बैंक खाते में जमा रकम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के साथ नशे के कारोबार से जुड़े सहयोगियों और परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की भी जांच की है।
थाना स्वारघाट में दर्ज मामले में पंकज ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव नालक, डाकघर बरमाणा और आकाशदीप पुत्र गोकुल चंद निवासी बलवाना, तहसील जलालाबाद से 12.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वित्तीय जांच के दौरान अजय ठाकुर की बोलेरो कैंपर और ड्रग मनी का पता चला। इनकी कुल कीमत 11.37 लाख रुपये आंकी गई, जिसे पुलिस ने फ्रीज करवाया।
थाना सदर में दर्ज एक अन्य मामले में अजय ठाकुर और अभिषेक अजय ठाकुर पुत्र सोहन लाल निवासी बहल कंडेला, डाकघर बामटा तथा अभिषेक पुत्र रमेश कुमार निवासी बहल कंडेला से नौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। वित्तीय जांच में अजय ठाकुर की 10 लाख रुपये कीमत की फोर्ड फिएस्टा कार और अभिषेक की 2.10 लाख रुपये कीमत की केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल सामने आई। पुलिस ने कुल 12.10 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की।
थाना झंडूता में दर्ज मामले में रविंद्र कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी गांव बैरी दड़ोला, डाकघर बहना जट्टा, झंडूता और आशुतोष चंदेल सहित अन्य आरोपियों से कुल 175 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।
वित्तीय जांच के दौरान रविंद्र कुमार की 8.50 लाख रुपये कीमत की हुंडई ऑरा कार और दो लाख रुपये की ड्रग मनी का पता चला। वहीं, आशुतोष चंदेल पुत्र विजेंद्र चंदेल निवासी डाकघर बहना जट्टा की 5.50 लाख रुपये कीमत की गाड़ी भी फ्रीज की गई। इस मामले में कुल 16 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई।
थाना सदर में वर्ष 2024 में दर्ज मामले में अयूब खान पुत्र अशरफ खान निवासी डेरा सेक्टर, बिलासपुर और अभिषेक के कब्जे से नौ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वित्तीय जांच के दौरान अयूब खान का 63,97,733 रुपये कीमत का मकान फ्रीज किया गया।
इसके अलावा नशे के कारोबार से जुड़े सहयोगियों की संपत्तियों की भी जांच हुई। इसमें विनय कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी डेरा सेक्टर की 10 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट कार, दो लाख रुपये की बुलेट मोटरसाइकिल और 90 हजार रुपये की स्कूटी शामिल है।
वहीं, ईशान खान पुत्र समीर खान निवासी डेरा सेक्टर, बिलासपुर की 11.50 लाख रुपये कीमत की वेन्यू कार, 12.50 लाख रुपये की पिकअप और 1.13 लाख रुपये की स्कूटी फ्रीज की गई। इस मामले में एक मकान और छह वाहनों सहित कुल 1,02,00,733 रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई।
थाना बरमाणा में दर्ज एक मामले में अजय कुमार पुत्र छोटा राम निवासी गांव लगट के कब्जे से 5.9 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। वित्तीय जांच के दौरान आरोपी की 1.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक पुराने स्कूटर का पता चला। दोनों की कुल कीमत 2.10 लाख रुपये आंकी गई, जिसे पुलिस ने फ्रीज करवाया।
वहीं, थाना बरमाणा में वर्ष 2023 में दर्ज मामले में अनिल कुमार उर्फ पिंटू पुत्र सत्यानंद निवासी पंजगाईं के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इस मामले में आरोपी के परिवार के सदस्यों की वित्तीय जांच भी की गई। जांच में 20 लाख रुपये कीमत का एक ट्रक और आरडी सेविंग बैंक खाते में जमा 3.10 लाख रुपये की रकम सामने आई। पुलिस ने कुल 23.10 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ व्यापक और कठोर कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारियों और बरामदगी के साथ पीआईटी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई तथा वित्तीय जांच पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करवाया जा रहा है। इन मामलों में आरोपियों, उनके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों की वित्तीय जांच की गई। उनसे संपत्तियों और धन के वैध स्रोत के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, जांच में इन संपत्तियों का संबंध नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से पाया गया है। एसपी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।