फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Congress steps into the field to strengthen its women's wing.

जींद: महिला संगठन को मजबूत करने मैदान में उतरी कांग्रेस

Sat, 19 Sep 2026 08:01 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:01 PM IST
Jind: Congress steps into the field to strengthen its women's wing.
जींद। कांग्रेस ने जिले में महिला संगठन को मजबूत करने और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में महिला संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने के लिए महिलाओं ने आवेदन दिए। कार्यक्रम में दिल्ली में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहीं और जींद जिले की महिला आब्जर्वर नीतू सहरावत मुख्य अतिथि तथा जिला महिला प्रधान लाजवंती ढिल्लो विशिष्ट अतिथि रहीं। नीतू सहरावत ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय होकर महिलाएं न केवल अपने अधिकारों की आवाज मजबूत कर सकती हैं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं। लाजवंती ढिल्लों ने कहा कि महिला संगठन को केवल पदों तक सीमित रखने के बजाय इसे गांव और वार्ड स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। संगठन में जिम्मेदारी पाने वाली महिलाओं को दूसरी महिलाओं को जोड़ने और उनके मुद्दों को सामने लाने के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर रमेश सैनी, पवन दुहन, राजा कंडेला, मंजीत दहिया, बाला शर्मा, राजकुमारी, एडवोकेट सरिता वर्मा, अंजू खटकड़, टीना रानी, पूजा ठाकुर, नीतू, पूजा देवी, सुमन सेवादल, किरण सैनी, पूनम जांगड़ा मौजूद रहे। जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी को हमेशा महत्व दिया गया है। महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी, वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने का काम करें। महिलाओं से ज्यादा मेकअप करते है देश के प्रधानमंत्री जिले की कांग्रेस आब्जर्वर नीतू सहरावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को जनता जनार्दन की नहीं केवल अपने हित की पड़ी है। इसलिए अपने जन्मदिवस पर सरकारी स्तर पर दीये जलाने का फरमान जारी करवाते है। प्रधानमंत्री देश के युवाओं का भविष्य संवारने की बजाए अपने को संवारने पर लगे रहते है। एक मेकअप आर्टिस्ट ने बताया था कि प्रधानमंत्री अपने मेकअप पर एक महीने में 20-25 लाख खर्च करते हैं। बगैर मेकअप के प्रधानमंत्री बाहर नहीं निकलते। महिलाओं से ज्यादा तो प्रधानमंत्री अपना मेकअप करते है। प्रधानमंत्री को खुद के सूट-बूट की बजाए देश की जनता, खासकर युवाओं के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: दिल्ली सीएम रेखा का पंजाब दौरा, फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

19 Sep 2026

बहराइच के सुजौली में तेंदुए ने घर में घुसकर ग्रामीण पर किया हमला, हालत गंभीर

19 Sep 2026

बेंच नहीं तो वोट नहीं! हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ कचहरी में वकीलों का प्रदर्शन

19 Sep 2026

अंबेडकरनगर में 49 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और एक्सरे टेक्नीशियन को मिला नियुक्ति पत्र

19 Sep 2026

एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के बीच तकरार से सियासी पारा गर्म, रायबरेली आएंगे अखिलेश

19 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा कैंट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

19 Sep 2026

VIDEO: अछनेरा में चलाया टिकट चेकिंग अभियान, 22 यात्रियों से 14515 रुपये जुर्माना वसूला

19 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: त्योहार से पहले ट्रेनों में नो बुकिंग, बढ़ती वेटिंग ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

19 Sep 2026

VIDEO: ट्रेन के इंतजार में भूख की नहीं रहेगी चिंता, आगरा कैंट-ईदगाह पर एक नवंबर से शुरू होगी फूड वैन

19 Sep 2026

VIDEO: आगरा के यात्री देख सकेंगे पिंक और ब्लू सिटी के खूबसूरत नजारे, कर सकेंगे संगम स्नान

19 Sep 2026

दीपका विस्तार के लिए अस्पताल पर चला बुलडोजर: भड़के ग्रामीणों ने एसईसीएल जीएम ऑफिस में जड़ दिया ताला

19 Sep 2026

जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपीआई (एमडीआर) के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय पार्टी का झंडा भी जला, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

19 Sep 2026

फरीदकोट में अज्ञात व्यक्ति के सिर पर वार करके हत्या,सड़क किनारे मिला शव,जांच कर रही है पुलिस

कानपुर: ग्रीन पार्क में फुटबॉल का रोमांच, बारिश ने रोका मुकाबलों का सिलसिला

19 Sep 2026

हांसी में खेत-खलिहान योजना के तहत 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

19 Sep 2026

बाबा ब्रह्म दास महाराज ने पहली बॉल खुद खेलकर किया नशामुक्ति सेना की क्रिकेट लीग का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश

19 Sep 2026

शिमला: छत्तर सिंह ठाकुर बोले- 21 सितंबर को पेपर लीक मुद्दे पर होगा युकां का बड़ा सम्मेलन

19 Sep 2026

उरई के तीतरा खलीलपुर में दबंगों की गुंडई, जनरल स्टोर में घुसकर दुकानदार से मारपीट

19 Sep 2026

जालंधर में घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, महिला को बनया बंधक

19 Sep 2026

चंबा: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

19 Sep 2026

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो पर बोले स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा- मेरठवासियों से मिला भरपूर प्यार, स्कूली बच्चे हुए मोटिवेट

19 Sep 2026

जौनपुर में चोरों ने लाखों का आभूषण किया पार

19 Sep 2026

काशी में राधाष्टमी की धूम, हरे कृष्ण हरे राम सोसाइटी की आरती में जमकर झूमे श्रद्धालु

19 Sep 2026

झज्जर का प्रगतिशील किसान; खारे पानी से प्रभावित जमीन में उगाई खुशहाली, झींगा पालन ने बदली श्यामपाल की जिंदगी

VIDEO: आगरा में पानी के लिए हंगामा... मेट्रो के पुल पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी; एमजी रोड पर लगा जाम

19 Sep 2026

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर गन पॉइंट पर लूट, ड्राइवर से 50 हजार रुपए और मोबाइल छीना

19 Sep 2026

वीडियो: राम लीला मैदान में 51 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने में टीमें रहीं नाकाम, वैश्य महासभा के आयोजन में उमड़ी भीड़

19 Sep 2026

कानपुर: चौबेपुर के उदेतपुर मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान खूनी संग्राम

19 Sep 2026

अंबेडकरनगर में ओपी राजभर बोले- अखिलेश के नीले साफे और भगवारंग से समाज को सावधान होने की जरूरत

19 Sep 2026

कानपुर: घाटमपुर समाधान दिवस पर एक्शन मोड में डीएम, सीडीओ और डीसीपी साउथ के साथ सुनीं शिकायतें

19 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed