जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत जामनी में महर्षि जमदग्नि आश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के महंत नवरत्न दास और सरपंच दलबीर सिंहरोहा ने की। सरपंच ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं, इसलिए पौधों की बच्चों की तरह देखभाल और सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान वन रेंज अधिकारी राहुल तथा वनरक्षक राजपाल और सतीश ने ग्रामीणों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक राजेंद्र कौशिक, हरिपाल पांचाल, सूर्यकांत, मास्टर जगदीश, बालकिशन, कृष्ण, देशराज और राकेश मौजूद रहे। संवाद