Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Children from Jind celebrated Teachers' Day on a train and took an exciting journey to Sonipat on a hydrogen train.
{"_id":"6a9c14118a18b003c10e186d","slug":"video-children-from-jind-celebrated-teachers-day-on-a-train-and-took-an-exciting-journey-to-sonipat-on-a-hydrogen-train-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के बच्चों ने ट्रेन में मनाया शिक्षक दिवस, हाइड्रोजन ट्रेन से सोनीपत तक किया रोमांचक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के बच्चों ने ट्रेन में मनाया शिक्षक दिवस, हाइड्रोजन ट्रेन से सोनीपत तक किया रोमांचक सफर
जींद। शिक्षक दिवस पर शनिवार को सदाशिव विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर शिक्षक दिवस मनाया। जींद से सोनीपत तक की यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने अध्यापकों के साथ बातचीत की और यात्रा के अनुभव को यादगार बनाया।
विद्यार्थी गीतांजलि, सुरेखा, तनवी, तेजस, सुरभि ने बताया कि शिक्षक दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा करने का निर्णय उनके लिए काफी रोमांचक रहा। सुबह ही विद्यार्थी और स्टाफ निर्धारित समय पर जींद रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के रवाना होते ही विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ यात्रा का आनंद लेना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों के लिए हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना अपने आप में नया अनुभव रहा। बच्चों ने ट्रेन की विशेषताओं को लेकर भी आपस में चर्चा की। इस दौरान अध्यापिका विनय शर्मा ने विद्यार्थियों को ट्रेन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनके साथ इस तरह यात्रा करने से उन्हें अध्यापकों के साथ बातचीत करने और उन्हें करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान सभी ने खूब मस्ती की और कई यादगार पल बिताए। बच्चों ने कहा कि उन्होंने ट्रेन से कई बार सफर किया है, लेकिन शिक्षक दिवस पर अध्यापकों के साथ हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत तक की यात्रा का अनुभव अलग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।