फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Apply for sugarcane crop subsidy by December 31: Dr. Vaishali Sharma

गन्ना फसल की अनुदान राशि के लिए 31 दिसंबर तक करें आवेदन: डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा

Wed, 09 Sep 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Apply for sugarcane crop subsidy by December 31: Dr. Vaishali Sharma
जींद। राज्य सरकार की तरफ से गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गन्ना तकनीकी योजना संचालित की जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 2026-27 में गन्ने की सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई करने वाले किसानों को गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के तहत अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने बताया कि अप्रैल के बाद वसंत या ग्रीष्म ऋतु में गन्ना लगाने वाले किसान 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। अक्टूबर-नवंबर में शरदकालीन गन्ने की बुवाई करने वाले किसानों के लिए आवेदन अवधि 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक रहेगी। किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन

सहायक गन्ना विकास अधिकारी यशपाल सिह ने बताया कि अधिसूचित एवं अनुशंसित गन्ना किस्मों की आधुनिक विधियों से बिजाई करने पर अनुदान मिलेगा। इनमें चार फीट चैड़ी कतार में बिजाई, सिंगल-बड, बड-चिप विधि, फाउंडेशन सीड नर्सरी, बीज इलाज और चार फीट की दूरी पर पेड़ी प्रबंधन जैसी तकनीकें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सरकार गन्ना खेतों में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए गन्ना सैट ट्रीटमेंट डिवाइस, पावर बीडर, रटुन मैनेजर, रोटवेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सोइलर, गन्ना कटर /प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed