फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The drains of the National Highway will be cleaned and covered with permanent slabs.

Jind News: नेशनल हाईवे के नालों की होगी सफाई, स्थायी स्लैब से किए जाएंगे कवर

Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The drains of the National Highway will be cleaned and covered with permanent slabs.
नरवाना। शहर में जल निकासी और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर मंगलवार को एसडीएम जगदीश चंद्र ने एनएचएआई, नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। हरियल चौक, विश्वकर्मा चौक, पुराना बस स्टैंड, केएम कॉलेज और नया बस स्टैंड सहित क्षेत्रों में नालों, सर्विस रोड, लाइटिंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने नालों की सफाई व मरम्मत कराने और उन्हें स्थायी स्लैब से कवर करने के निर्देश दिए। सुधार के बाद नालों को जनस्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। जहां जरूरत होगी सर्विस रोड को चौड़ा किया जाएगा और नालों व सड़क के रास्ते में आने वाले अतिक्रमण हटाए जाएंगे। यातायात और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दे रोड सेफ्टी बैठक में भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे बने नालों की सफाई और जरूरी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए ताकि शहरवासियों को बेहतर जल निकासी और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एनएचएआई पीडी सुनील कुमार, नगर परिषद ईओ ऋषिकेश चौधरी, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप कोहाड़, जेई पवन शर्मा, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक जसवीर नैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एनएचएआई के अधिकारी मौके पर रहे लेकिन नहीं दिया आधिकारिक पक्ष
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के पीडी सुनील कुमार ने नालों और सर्विस रोड की स्थिति तथा प्रस्तावित कार्रवाई पर विभाग का आधिकारिक पक्ष देने से उन्होंने इन्कार कर दिया। एनएचएआई की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए विभाग स्तर पर क्या कदम उठाए जाएंगे। ऐसे में प्रस्तावित कार्रवाई की जानकारी एसडीएम को ही देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed