{"_id":"6a22f35acd93c96fa1076d12","slug":"video-ceremony-organized-at-the-platform-of-sarvajaati-naugama-khap-tapa-ramrai-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पंचायती खेलों की परंपरा फिर से शुरू करने की जरूरत : एडीसी प्रदीप कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पंचायती खेलों की परंपरा फिर से शुरू करने की जरूरत : एडीसी प्रदीप कुमार
सर्वजातीय नौगामा खाप के चबूतरा तपा रामराय में आयोजित समारोह में एडीसी प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकता, खेलों और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का आह्वान किया।
एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि समाज में भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में पंचायती खेलों की समृद्ध परंपरा थी, जिनमें कबड्डी, खो-खो और दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख होती थीं। इन खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती थी। आज जरूरत है कि इन पंचायती खेलों को फिर से शुरू किया जाए, ताकि युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों के साथ-साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी। एक स्वस्थ, शिक्षित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में खेल और शिक्षा दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा युवाओं को अच्छे संस्कार देना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह के दौरान नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान और अन्य पदाधिकारियों ने खाप चबूतरे पर दो कमरे, बरामदा तथा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की मांग एडीसी के समक्ष रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।