{"_id":"69e8d17f5cf5fb05ca08a07b","slug":"video-bulldoze-runs-on-encroachment-in-basant-vihar-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: बसंत विहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 220 मकानों के बाहर अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: बसंत विहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 220 मकानों के बाहर अवैध निर्माण ध्वस्त
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत बुधवार को बसंत विहार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। दोपहर करीब 12 बजे जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनीष दहिया टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान करीब 220 मकानों के आगे बने निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया।
डीटीपी मनीष दहिया ने बताया कि यह अभियान उच्च न्यायालय द्वारा लागू स्टिल्ट प्लस चार मंजिला नीति के तहत चलाया जा रहा है। इसके अनुसार स्वीकृत कॉलोनियों में सड़कों के किनारे किए गए लॉन, लैंडस्केपिंग, बाउंड्री वॉल सहित सभी प्रकार के अवैध कब्जों को हटाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टिल्ट फ्लोर का उपयोग केवल स्वीकृत नक्शे के अनुसार ही किया जा सकता है। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध जताते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही, लेकिन अधिकारियों ने न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। इसके बाद विरोध शांत हो गया। डीटीपी ने कॉलोनाइजर, डेवलपर और भवन मालिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो विभाग आगे भी सख्त कार्रवाई करेगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।