फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood stars who have faith in Lord Krishna

जन्माष्टमी 2026: भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप

Fri, 04 Sep 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Sep 2026 07:00 AM IST
सार

Janmashtami 2026: इस साल 04 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन उत्सव मनाया जा रहा है। विदेशों तक भगवान कृष्ण के प्रति आस्था और दीवानगी देखी जाती है। कई हॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बहुत मानते हैं। 

विज्ञापन
Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood stars who have faith in Lord Krishna
भगवान कृष्ण में भक्ति रखने वाले हॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व होने के साथ ही भक्ति और उल्लास का भी त्योहार है।  04 सितंबर 2026 को यह उत्सव मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण के दीवाने सात समंदर पार भी हैं। जन्माष्टमी के इस पावन उत्सव पर हम उन हॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो कान्हा में अगाध आस्था रखते हैं। भजन कीर्तन से लेकर नाम जप तक पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं। जानिए

विज्ञापन

Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood stars who have faith in Lord Krishna
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : इंस्टाग्राम@robertdowneyjr

रॉबर्ट डाउनी जूनियर
'आयरन मैन' फेम लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर भगवान श्रीकृष्ण के दीवाने हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद माना कि वे हरे कृष्णा विचारधारा और आंदोलन से काफी प्रभावित रहे। अपनी जिंदगी के कठिन दौर से उबरने में कृष्ण विचारधारा उनके लिए काफी मददगार साबित हुई। भगवद गीता के दर्शन से वे काफी प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood stars who have faith in Lord Krishna
रसेल ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया

रसेल ब्रांड 
ब्रिटिश अभिनेता और कॉमेडियन रसेल ब्रांड का भगवान कृष्ण और हरे कृष्णा आंदोलन (इस्कॉन) से गहरा जुड़ाव रहा है। ध्यान साधना में भी उनकी काफी दिलचस्पी रही है। रसेल ब्रांड ने खुद यह स्वीकार किया है कि जीवन के कठिन दौर और नशे की लत से उबरने में 'हरे कृष्ण महामंत्र' ने उनकी मदद की।
हिंदू संस्कृति और रीति-रिवाजों में आस्था के चलते उन्होंने शादी के लिए भी भारत को चुना। साल 2010 में रसेल ने कैटी पेरी से हिंदू रीति रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, साल 2012 में दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया। 

विज्ञापन

शॉन मेंडेस
मशहूर सिंगर और पॉप स्टार शॉन मेंडेस भी कृष्ण भक्त हैं। उन्होंने भगवद गीता का अध्ययन किया है। जीवन के मुश्किल दौर में उन्होंने नियमित रूप से मेडिटेशन अभ्यास का सहारा लिया। शॉन मेंडेस को 'हरे कृष्णा' महामंत्र कीर्तन में भी दिलचस्पी लेते देखा गया।

Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood stars who have faith in Lord Krishna
जॉर्ज हैरिसन - फोटो : सोशल मीडिया

जॉर्ज हैरिसन
दुनिया के मशहूर रॉक बैंड 'द बीटल्स' के लीड गिटारिस्ट दिवंगत जॉर्ज हैरिसन भी भगवान कृष्ण के परम भक्त थे। साल 1960 के दशक में जब वे लोकप्रियता के शिखर पर थे, तब मानसिक सुकून और आध्यात्मिक खोज ने उन्हें भारतीय दर्शन और सनातन धर्म की तरफ आकर्षित किया। भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति रही। साथ ही उन्होंने इस्कॉन आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। जॉर्ज का हिट गाना 'माई स्वीट लॉर्ड' भी भगवान कृष्ण के प्रति उनकी अगाध आस्था को दिखाता है। उन्होंने हरे कृष्णा महामंत्र का भी दुनियाभर में प्रचार किया था। बता दें कि साल 2001 में जॉर्ज इस दुनिया को छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed