Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Allegations of substandard materials in hospital construction; complaint sent to the Chief Minister.
{"_id":"6ab909182cb07bd8dd01170a","slug":"video-allegations-of-substandard-materials-in-hospital-construction-complaint-sent-to-the-chief-minister-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अस्पताल निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
जुलाना: क्षेत्र के मालवी गांव में बन रहे आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल का निर्माण 67 लाख 68 हजार रूपये से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। शिकायत में निर्माण कार्य की जांच करवाकर गुणवत्ता के अनुसार कार्य करवाने की मांग की गई है। गांव के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा और पंचायत समिति सदस्य सुधीर ने बताया कि अस्पताल के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा सीमेंट और कंकरीट के मिश्रण को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। सरपंच राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि निर्माण कार्य में चिनाई के बाद ईंटों की उचित तराई भी नहीं की जा रही है। इससे निर्माण की मजबूती प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई बार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।अस्पताल का निर्माण सरकारी धन से कराया जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया तो भविष्य में भवन की मजबूती पर असर पड़ सकता है। मामले को लेकर सरपंच और पंचायत की ओर से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर निर्माण कार्य की जांच करवाने और संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाकर निर्धारित मानकों के अनुसार ही अस्पताल का निर्माण कार्य करवाने की मांग की है।
------------------------------------------------------
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी।
---भगवान दास, एसडीओ जिला परिषद जींद।
फोटो कैप्शन:
27 जुलाना 01: मालवी गांव में निमार्ण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री दिखाते सरपंच और पंचायत सदस्य।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।