Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
The martyrdom anniversary of Dada Kushal Singh Dahiya will be observed on November 15 in Badkhalsa, Bahadurgarh; the organization 'Sangam' will also host an event.
{"_id":"6ad357f331c6ea0d4b0eef9b","slug":"video-the-martyrdom-anniversary-of-dada-kushal-singh-dahiya-will-be-observed-on-november-15-in-badkhalsa-bahadurgarh-the-organization-sangam-will-also-host-an-event-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 15 नवंबर को बड़खालसा में होगा दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान दिवस, संस्था संगम का भी आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 15 नवंबर को बड़खालसा में होगा दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान दिवस, संस्था संगम का भी आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा ने शनिवार को शहर के रेस्ट हाउस में आयोजित संगठन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को सोनीपत के बड़खालसा स्थित गुरु तेग बहादुर मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस और संस्था संगम कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम का आयोजन झज्जर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल के सानिध्य में हुआ, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया संयोजक रहे।
वीरेंद्र बड़खालसा ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। नई पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। संस्था संगम का उद्देश्य सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय, प्रशिक्षण और समाजसेवा को बढ़ावा देना है।
बैठक में इक एहसास समाज सेवी संस्था से सत्येंद्र दहिया, पंचनद स्मारक ट्रस्ट से कृष्ण घई, भगत सिंह मैत्री संस्था से संजीव कुमार, समरस भारत समर्थ भारत से संजीव पसरीजा, भारत विकास परिषद से रमेश गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद से यशपाल गांधी, सार्थक सेवा समिति से नफे सिंह कपूर, क्लीन एंड ग्रीन से डॉ. अजय जैन व वजीर दहिया, चंद्रभान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट से विनय गोयल, बार एसोसिएशन प्रधान विक्रम छिल्लर, संजय, संदीप गुलिया, कार्तिक, हरमिलाप सभा से हरिश बजाज, बजरंग वाहिनी से प्रदीप सिन्हा, मानव जागृति एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी से दिनेश कुमार, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सांखोल से प्रदीप एडवोकेट, सक्षम संस्था से अनिल खुराना, एंजेलो फाउंडेशन से विजय मुदगल, सुनहरा कल फाउंडेशन से राजेंद्र सिंह, वैश्य बीएड कॉलेज से सुनीता व दिव्या बंसल, दिशा फाउंडेशन से डॉ. मुकेश शर्मा तथा ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा से मास्टर सुखबीर सरोहा मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्षद सचिन दलाल, ओमबीर प्रधान, सुमेर सिंह और जयपाल दहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वीरेंद्र बड़खालसा ने सभी संगठनों से सदस्यों सहित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।