Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
The Govardhan Puja festival was celebrated with great enthusiasm at the ancient Murli Manohar Temple in Bahadurgarh, and 'Annakoot' prasad was distributed among the devotees.
{"_id":"6af2d26bc93c08b19d085cf8","slug":"video-the-govardhan-puja-festival-was-celebrated-with-great-enthusiasm-at-the-ancient-murli-manohar-temple-in-bahadurgarh-and-annakoot-prasad-was-distributed-among-the-devotees-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया अन्नकूट का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया अन्नकूट का प्रसाद
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान की आरती की गई और सभी भक्तों को श्रद्धापूर्वक अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर पंडित खेमचंद भारद्वाज, प्रवीण भारद्वाज, बी.सी. सिंघल, नरेश राठी, मनमोहित गुप्ता, गगन तिवारी, अरविंद जैन, जोनी, अमित गुप्ता, अमन भारद्वाज, साहिल चावला, गौरव गर्ग, अरुण गोयल, जोनी वर्मा, नरेश मुदगिल, रिकू , सरोज सहित महिला मंडली एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।