Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Accident occurs while inflating a tire at the roadways workshop; a valve strikes an ITI trainee in the eye, affecting his vision.

बहादुरगढ़: रोडवेज वर्कशॉप में टायर में हवा भरते समय हादसा, आईटीआई प्रशिक्षु की आंख में लगा वाल्व, रोशनी प्रभावित

Thu, 12 Nov 2026 08:25 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:25 PM IST
Bahadurgarh: Accident occurs while inflating a tire at the roadways workshop; a valve strikes an ITI trainee in the eye, affecting his vision.
बहादुरगढ़। शहर के पुराना बस अड्डा स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में बुधवार को टायर में हवा भरते समय अचानक वाल्व निकलकर प्रशिक्षु की आंख में जा लगा। हादसे में उसकी बाईं आंख को गंभीर क्षति पहुंची है और रोशनी भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है। गंभीर हालत में उसे पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना से आहत साथी प्रशिक्षुओं ने वीरवार को एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया और पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग उठाई। घायल लाइनपार के विकास नगर निवासी निखिल पुत्र स्व. अशोक हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को निखिल वर्कशॉप की टायर शॉप के बाहर टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान अत्याधिक दबाव के कारण अचानक झटके से वाल्व उसकी आंख में जा लगा। इससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु अजय, राहुल, अमरपाल, मोहित, मोहन और हर्ष सहित अन्य ने आरोप लगाया कि वे आईटीआई की डीएसटी नीति के तहत रोडवेज वर्कशॉप में अप्रेंटिस कर रहे हैं, लेकिन उनसे उनकी ट्रेड के बजाय दूसरे काम कराए जाते हैं। निखिल की ट्रेड इलेक्ट्रिशियन होने के बावजूद उसे जबरन टायर में हवा भरने और पंचर लगाने के काम में लगाया गया था। इसी वजह से वह हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर हटाने की धमकी दी जाती है और जोखिम भरे कामों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं। प्रशिक्षु अजय ने बताया कि उसकी ट्रेड फिटर है, लेकिन पिछले एक साल से उससे टायर में हवा भरने का काम कराया जा रहा है। प्रशिक्षुओं का आरोप है कि हादसे के बाद वर्कशॉप इंचार्ज या अन्य जिम्मेदार अधिकारी मदद के लिए आगे नहीं आए। यार्ड मास्टर ने घायल की सहायता की। उन्होंने निखिल को उचित मुआवजा और उपचार सहायता देने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा सभी प्रशिक्षुओं से उनकी निर्धारित ट्रेड के अनुसार ही काम कराने की मांग की। साथ ही समय पर भत्ता देने की मांग भी उठाई। इस बारे में वर्कशॉप के सुपरवाईजर रामकुमार हुड्डा ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षुओं से काम लेना आईटीआई इंस्ट्रक्टर की ड्यूटी है। हमारे यहां हादसा जरूर हुआ है, लेकिन इसमें किसी को दोष देना उचित नहीं। प्रशिक्षुओं के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू, 5,681 अभ्यर्थियों का होगा शारीरिक परीक्षण; पहले दिन 1,500 देंगे परीक्षा

12 Nov 2026

हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए शुरू हुईं दो इलेक्ट्रिक बसें, विद्यार्थियों और मरीजों को मिलेगी राहत

देवास: दिवाली के अवकाश के बाद कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने बजवाए ढोल, शुभ मुहूर्त में खरीदा अनाज

12 Nov 2026

पंजाब कांग्रेस की जवानी संभाल साइकिल यात्रा चमकाैर साहिब से शुरू

वाराणसी में चाइनीज मांजा के खिलाफ जन जागरण अभियान, बहिष्कार की मांग

12 Nov 2026
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी साजिश का खुलासा: RPG-22 लॉन्चर बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

स्वर्गीय धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता: बनिया देवी ने दधोगी को 24 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

12 Nov 2026
विज्ञापन

मंडी: डैहर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया संदेश-नशे को ना, सड़क सुरक्षा को हां

12 Nov 2026

लवी साहित्य उत्सव में कविताओं के जरिए जीवंत हुआ बुशहर का इतिहास, साहित्यकारों को किया सम्मानित

12 Nov 2026

फरीदकोट में कारोबारी पिता-पुत्र पर हमला

बेनिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराने की सूचना पर हंगामा, सपा का समर्थन

12 Nov 2026

कांगड़ा: चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ हारचक्कियां से गुब्बर तक निकली वॉकथॉन, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण

12 Nov 2026

उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा बैठक

12 Nov 2026

वाराणसी में तुलसी घाट पर चल रही नाग नथैया की तैयारी

12 Nov 2026

छठ पर घर पहुंचने की जद्दोजहद: 40 स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ीं, इटारसी जंक्शन पर यात्रियों का सैलाब

12 Nov 2026

VIDEO: प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम की टीम कर रही पानी का छिड़काव, समस्या बढ़ा रही लोगों की लापरवाही

12 Nov 2026

बिलासपुर में नशा तस्करों पर आर्थिक शिकंजा, छह मामलों में 1.66 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

12 Nov 2026

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रफ्तार का कहर: बुलंदशहर में थार ने दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

12 Nov 2026

VIDEO: बच्चों के बीच शुरू हुआ टेबलेट वितरण कार्यक्रम

12 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे घाट, 13 नवंबर को नहाय खाय से होगी शुरुआत

12 Nov 2026

VIDEO: अंतिम परिणाम आने के तीन माह बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

12 Nov 2026

VIDEO: सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, अयोध्या दौरे को लेकर दिया संदेश

12 Nov 2026

VIDEO: 20 नवंबर को 'वाल्मीकि महासम्मेलन' का आयोजन

12 Nov 2026

गाजियाबाद में छठ से पहले हिंडन बेहाल!: सफाई अधूरी, गंगाजल आने के बाद भी गंदगी बरकरार, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

12 Nov 2026

सोलन: कारगिल शहीद वेद प्रकाश का 26वां शहीदी दिवस मनाया, वीर नारी शकुंतला देवी को किया नमन

12 Nov 2026

कानपुर: छठ घाट पर गंदगी का अंबार, पूजन बेदियों के पास लगे कूड़े के ढेर

12 Nov 2026

सोलन में पेयजल किल्लत पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नगर निगम पर लगाए आरोप

12 Nov 2026

शिमला: पेंशनर्स का 19 नवंबर को विधानसभा घेराव का एलान, 17 तक जारी रहेगा क्रमिक धरना

12 Nov 2026

सीहोर: दिवाली के बाद सीहोर मंडी में गूंजा मुहूर्त का सौदा, 8100 रुपये में बिका सोयाबीन; 3551 लगी गेहूं की बोली

12 Nov 2026

मेरठ: रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र के अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed