{"_id":"6af5bc8bfbe2b1c7a108ddca","slug":"video-albendazole-tablets-administered-to-children-aged-1-to-19-years-and-female-beneficiaries-aged-20-to-24-years-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और 20 से 24 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और 20 से 24 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
झज्जर।
बच्चों, किशोरों एवं युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से वीरवार को जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सीटीएम रितु, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने संयुक्त रूप से छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। उप सिविल सर्जन डॉ. ममता त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत झज्जर जिले में 3 लाख से अधिक लक्षित लाभार्थियों को पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने कहा कि बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाना उनके शारीरिक और मानसिक विकास, बेहतर पोषण तथा स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। सीटीएम रितु ने कहा कि बच्चों और युवाओं का स्वस्थ रहना एक स्वस्थ समाज एवं सशक्त भविष्य की आधारशिला है। डॉ. ममता त्यागी ने बताया कि जो किसी कारणवश लक्षित बच्चे या लाभार्थी महिलाएं आज एल्बेंडाजोल की गोली लेने से रह गए हैं, उन्हें 19 नवंबर को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य अभियान के शत-प्रतिशत लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने छात्राओं को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इस अवसर पर इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीनू, डॉ. उप सिविल सर्जन डॉ पूनम बिश्नोई, यूपीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित, डॉ. रोबिन अहलावत, डॉ. रेखा यादव, जतिन कुमार, एएनएम बबीता पूनिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।