{"_id":"6ab148ac07f4561dab009203","slug":"video-seva-setu-set-up-under-the-seva-sankalp-campaign-information-on-schemes-made-available-under-one-roof-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सेवा संकल्प अभियान में लगा ‘सेवा सेतु’, एक छत के नीचे मिली योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सेवा संकल्प अभियान में लगा ‘सेवा सेतु’, एक छत के नीचे मिली योजनाओं की जानकारी
झज्जर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को दो दिवसीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के सभागार में किया गया। कैंप का शुभारंभ नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने किया। प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झज्जर मनीष फोगाट मौजूद रहे। कैंप में विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सरकारी सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विभागों की ओर से पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और योजनाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
यहां आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया। आयुष विभाग की ओर से नागरिकों को आयुष पद्धति एवं स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों तक सहज एवं सरल तरीके से पहुंचाना है। ऐसे कैंप के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझने में सुविधा मिलती है। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।