{"_id":"6ad357e4671c40d3f3060a8d","slug":"video-seva-sankalp-abhiyan-concludes-in-bahadurgarh-with-a-message-promoting-the-honor-and-education-of-daughters-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बेटियों के सम्मान और शिक्षा का संदेश देकर सेवा संकल्प अभियान का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में बेटियों के सम्मान और शिक्षा का संदेश देकर सेवा संकल्प अभियान का समापन
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए एक माह के सेवा संकल्प अभियान का समापन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रैली के साथ हुआ। रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया तथा समाज को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक का प्रयोग न करने, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने आमजन को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने, स्वच्छता अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि बेटियां अनमोल उपहार हैं और शिक्षा व सम्मान उनका अधिकार है। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनने के समान अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और बेटियों के सशक्तीकरण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
डॉ. आशा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को अभियान के संदेशों को अपने परिवारों और समुदाय तक पहुंचाने तथा सामाजिक बदलाव में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।