{"_id":"6a91263409f1fbf39703fa75","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continues-for-the-23rd-day-contractual-workers-extend-support-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ नगर परिषद में धरने पर बैठे कच्चे व पे-रोल सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। सैकड़ों कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। कर्मचारियों ने 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में लिखित आदेश जारी करने की भी मांग की।
बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता में धरना जारी रहा, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से अब तक बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है और न ही मांगों से संबंधित कोई पत्र जारी किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।