{"_id":"6a90414a4e9edf800b0600bd","slug":"video-virendra-daroga-has-become-the-district-president-of-the-yadav-mahasabha-in-jhajjar-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में वीरेंद्र दरोगा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में वीरेंद्र दरोगा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बने
झज्जर।
यादव महासभा जिला झज्जर की बैठक में वीरेंद्र दरोगा को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। जिले के सभी प्रमुख गांवों की सरदारी एवं समाज के गणमान्य लोगों ने वीरेंद्र दरोगा को निर्विरोध जिला प्रधान चुने जाने का समर्थन देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि वीरेंद्र दरोगा यादव समाज को एकजुट करने, सामाजिक उत्थान और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस से पूर्व भी जब वीरेंद्र दरोगा प्रधान थे, तब युवाओं की शिक्षा में सहायता के लिए उन्होंने निशुल्क हाईटेक लाइब्रेरी बनवा कर बच्चों को समर्पित की थी, उनके जिला प्रधान चुने जाने पर समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उपप्रधान सरपंच महेंद्र यादव, विजयपाल यादव सचिव, सोमवीर यादव सहसचिव, उजाला साहब कोषाध्यक्ष को चुना गया। इस अवसर पर रामावतार यादव पूर्व प्रधान, राव उदयभान, राव नाहर सिंह, धनीराम यादव, दलपत राव साहब, बलजीत बाबू, प्रकाश पूर्व चेयरमैन, सुरेंद्र मास्टर बलबीर फौजी, सुनील यादव, कुलदीप लांबा, विकास सरपंच, सरपंच रमेश यादव खातीवास, दीनदयाल यादव, प्रताप सिंह, दयानंद मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।