{"_id":"6a9037785217b472a509ca8b","slug":"video-jhajjar-sanitation-workers-strike-continued-for-the-22nd-day-garbage-piled-up-on-the-streets-again-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर सफाई कर्मियों की 22वें दिन भी जारी रही हड़ताल, सड़कों पर फिर फैला कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर सफाई कर्मियों की 22वें दिन भी जारी रही हड़ताल, सड़कों पर फिर फैला कूड़ा
झज्जर।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही।हड़ताल के चलते शहर के मुख्य बाजारों, कालोनियों और मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। शनिवार रात को प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठवाया था। उसके बाद फिर से शहर के मुख्य मार्गों पर कूड़ा जमा होने लगा है। वीरवार को शहर की कालोनियों, मुख्य मार्गों व बाजारों में लगभग 30 से 35 टन कूड़ा पड़ा हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
वहीं नगर परिषद में चल रहे धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की जबकि संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त के बाद महा आंदोलन होगा। उन्होंनेक हा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करेगी, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है बल्कि और भी तेज होगा। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को सरकार लाग करें, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरमैन को पक्का किया जाए, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, 5000 जोखिम भत्ता दिया जाए। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा, अंजू, सुरेश, रविंद्र, विक्रम, नवीन, अमित, मुकेश, विनोद, दुष्यंत मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।