{"_id":"6a965ae2376733c519008d4d","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continued-for-the-27th-day-contractual-workers-extended-their-support-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 27वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 27वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने दिया समर्थन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद बहादुरगढ़ में धरने पर बैठे पे-रोल सफाई कर्मचारियों को ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने 13 मई 2026 के समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने तथा एचकेआरएन को भंग करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि 17 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया और संगठन को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।