{"_id":"6a96846989c762d65103f4ab","slug":"video-sanitation-workers-burn-effigy-of-haryana-government-in-bahadurgarh-strike-continues-for-the-27th-day-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला, 27वें दिन भी हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला, 27वें दिन भी हड़ताल जारी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ के गेट के सामने कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि मांगों को लेकर हुई बैठक के दौरान उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को जल्द लागू करना शामिल है।
हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जनता से उनकी कोई लड़ाई नहीं है। उनका आंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ है। कर्मचारियों का दावा है कि सरकार उनकी मांगें मान लेती है तो वे महज दो घंटे में शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर ला सकते हैं।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन बाद में अपने वादों से पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।