{"_id":"6a96b916c12cf047750ca2d0","slug":"60-people-donated-blood-at-the-college-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-126771-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालय में 60 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालय में 60 लोगों ने किया रक्तदान
Tue, 01 Sep 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: राजकीय महाविद्यालय में रक्तदाता को बेज लगाकर शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम विशाल क
राजकीय महाविद्यालय बादली के स्थापना दिवस पर 60 यूनिट रक्तदान
बादली। राजकीय महाविद्यालय बादली के 26वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली। महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और गांव बादली के ग्रामीणों ने भाग लिया। 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
प्राचार्य आनंद कादियान सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने हवन में आहुति देकर महाविद्यालय की उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूथ रेड क्रॉस, एनसीसी और एनएसएस समितियों ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, एम्स बाढ़सा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. नवीन मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में मुख्यातिथि एसडीएम विशाल कुमार उपस्थित रहे। डॉ. अंजू सिवाच, डॉ. मनजीत मेहरा और डॉ. रेनू गुलिया ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। संवाद