फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Youth Congress cornered the government on the irregularities in the hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा युवा कांग्रेस ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा

Tue, 01 Sep 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Haryana Youth Congress cornered the government on the irregularities in the hospital
फोटो-56: बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बातचीत करते कांग्रे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस ने मंगलवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की अव्यवस्थाओं और मरीजों की परेशानियों पर भाजपा सरकार को घेरा। युवा कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहे। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मूलभूत व्यवस्थाएं चिंताजनक हैं। परिसर में सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से गंदगी और संक्रमण का खतरा है। मरीजों को इलाज के बजाय गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उर्फ सीटू बराही ने ओपीडी में डॉक्टरों की कमी बताई। उन्होंने कहा कि मरीजों को दो से तीन घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को विशेष परेशानी होती है। उन्होंने डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और ओपीडी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। कांग्रेस के शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2018 में शिलान्यास हुई इमारत आठ साल बाद भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 200 बेड अपग्रेडेशन के दावे के बावजूद नया भवन अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed