फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Salhawas Dominates in Sailing; 36 Athletes Showcasing Their Prowess at the National Level

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकायन में साल्हावास का दबदबा, 36 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखा रहे दम

Mon, 14 Sep 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 14 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Salhawas Dominates in Sailing; 36 Athletes Showcasing Their Prowess at the National Level
13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन ​खिलाड़ी। संवाद
नरेश दहिया
विज्ञापन


साल्हावास। जवाहरलाल नेहरू कैनाल पर स्थित दादा खंदडा बोट क्लब पिछले सात वर्ष से नौकायन का प्रशिक्षण दे रहा है। यहां करीब 36 लड़के-लड़कियां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में 22 लड़के और 14 लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
क्लब के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से नौकायन प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान रच रहे हैं। पूजा धनखड़, रितु दादरी, मोनू ग्रेवाल, साहिल, विकास धनखड़ और हर्ष। सचिन, तन्नु, अमित, तमन्ना, कंचन, प्रियंका, जय जाखड़, दीपांशु और नितिन। ये सभी खिलाड़ी लगातार पांच साल से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं। कोच रवींद्र धनखड़ से प्रशिक्षण लेकर रितु दादरी हरियाणा की पहली भीम अवॉर्डी बनीं। पूजा जाखड़ हरियाणा के नौकायन इतिहास की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2022 से अब तक राष्ट्रीय में 18 स्वर्ण और 8 रजत पदक जीते हैं। पूजा ने 2022 में एशियाई चैंपियनशिप उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

पूजा अब राष्ट्रीय शिविर भोपाल में हैं और आईटीबीपी में कार्यरत हैं। वह 19 सितंबर से 14 अक्तूबर तक जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह जिले में नौकायन में कॅरिअर बनाने का एकमात्र क्लब है। यदि कोई खिलाड़ी तैराकी जानता है और गरीब परिवार से है, तो उसे निशुल्क प्रशिक्षण मिलता है। अकादमी के 30 से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

2019 के वर्ल्ड कप में भाग लिया था। 2021 की नेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किए। 2022 की नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। 2023 की नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2026 में चायना में वर्ल्ड मैराथन प्रतियोगिता में भाग लिया है।-विकास कुमार
-------

वर्ष 2017 की नेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण व दो रजत, 2018 की नेशनल चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण व 4 रजत, वर्ष 2018 में एशियाई चैंपियनशिप में दो रजत, एक कांस्य पदक जीता। 2018 एशियाई गेम्स में भागीदारी की। चीन में आयोजित 2019 वर्ल्ड कप में एक कांस्य पदक जीता। 2021 की नेशनल चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण व तीन रजत पदक जीते।।-मंजू, ढाकला
-----------

2016 में केरल में इलेक्टी साई सेंटर में नौकायन का प्रशिक्षण देना शुरू किया था। उसके बाद हरियाणा के रोहतक जिले के गांव करौधा के तालाब में बच्चों को प्रशिक्षण देना शुरू किया। एनआईएस कोच हूं और हरियाणा में 2016 में नौकायन की शुरुआत की थी। तब सभी सुविधाएं नहीं थीं। -रवींद्र धनखड़, संचालक व कोच
-------------

एशियाई चैंपियनशिप 2018 में एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। 2019 की नेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य पदक प्राप्त किए। आईसीएफ वर्ल्ड कप 2019 में भाग लिया। 2021 की नेशनल चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, दो रजत पदक प्राप्त किए। 2022 की नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य जीते। -पूजा, करोंथा
----------

नेशनल चैंपियनशिप 2021-22 में हिमाचल प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। नेशनल चैंपियनशिप 2022-23 में जो मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित हुई, उसमें एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक प्राप्त किए। कर्नाटक के उडुपी में आयोजित वर्ष 2023 में नेशनल चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता। -साहिल, खिलाड़ी
---------------

2019 की नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, चार रजत पदक प्राप्त किए। वर्ष 2021 की नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत पदक प्राप्त किए व वर्ष 2022 की नेशनल चैंपियनशिप में एक कांस्य पदक प्राप्त किया। अकादमी में अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। वर्ष 2024 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रहे।- सचिन, खिलाड़ी

-------------

2022 की नेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण व दो रजत पदक प्राप्त किए। वर्ष 2023 की नेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। 2024 की नेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया और वर्तमान में भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। -हर्ष, खिलाड़ी

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

13jjrp13 जवाहरलाल नेहरू कैनाल में तैयारी करते नौकायन खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed