{"_id":"6aa6ef62129e654f93060bb4","slug":"drain-demolished-following-complaint-construction-begins-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127165-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय कुश्ती में सोनीपत की पहलवानों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय कुश्ती में सोनीपत की पहलवानों का दबदबा
Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 98: कुश्ती प्रतियोगिता में जौहर दिखाती पहलवान। स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले हुए। विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने दमखम दिखाया। टीम चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में सोनीपत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 लड़कियों में झज्जर की टीम अव्वल रही। उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
अंडर-17 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की दिया रानी प्रथम, रोहतक की जिया द्वितीय और हिसार की दीक्षा तृतीय रहीं। 46 किलोग्राम में झज्जर की तानिया ने पहला, जींद की वर्षा ने दूसरा और गुरुग्राम की रुचि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम में झज्जर की कीर्ति प्रथम, फरीदाबाद की संचिता द्वितीय और रोहतक की दिया तृतीय रही।
अंडर-19 के 65 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की सोनिया दलाल प्रथम, रोहतक की निकिता द्वितीय और हिसार की कल्पना तृतीय रहीं। 50 किलोग्राम में झज्जर की जन्नत ने पहला, हिसार की प्रिया ने दूसरा और सोनीपत की निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 76 किलोग्राम में जींद की गरिमा प्रथम, सोनीपत की जैस्मिन द्वितीय और यमुनानगर की दक्षिता तृतीय रहीं।
विज्ञापन
अंडर-14 में सोनीपत प्रथम, झज्जर द्वितीय और चरखी दादरी तृतीय रहा। अंडर-17 में सोनीपत प्रथम, रोहतक द्वितीय और झज्जर तृतीय रहा। वहीं अंडर-19 में झज्जर प्रथम, रोहतक द्वितीय और जींद तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक जितेंद्र, प्रिंसिपल प्रवीण, अंजू, मंजू, प्राचार्या कप्तान, एईओ राजेश चंद्र, डीपीई विजय छिल्लर, पीजीटी सुनील खत्री समेत अन्य शिक्षकों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों ने भूमिका निभाई।