{"_id":"6aeb0ffc8fa73c725201dc16","slug":"video-lord-hanuman-is-considered-the-greatest-devotee-of-lord-ram-pandit-pawan-kaushik-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हनुमानजी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता : पंडित पवन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानजी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता : पंडित पवन कौशिक
झज्जर।
सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 327 वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान जय श्री राम जय बजरंग बली के जयकारें श्रद्धालु लगाते रहे।
पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हनुमानजी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है और कलयुग में उन्हें जागृत देव के रूप में पूजा जाता है। समिति के हेमंत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, पंकज भारद्वाज, दिनेश दुजाना, ताराचंद भूटानी, केवल अरोड़ा, बंटी खत्री, विकास नरुला, आनंद कुमार ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर ताराचंद भूटानी, राजेंद्र वधवा, योगेश रंजन, दिनेश दुजाना ने हनुमान जी के भजनों से गुणगान किया।
इस दौरान ताराचंद भूटानी ने महावीर जल्दी आना तुम देर ना लगाना...राजेंद्र वधवा ने झूठी गर्दन हिलाते हो कीर्तन में क्यों, भक्ति करने को सच्चा जिगर चाहिए..दिनेश दुजाना ने विनती है बजरंग बाला सुन लो ए अंजनी के लाला राघव से मिला दो एक बार..योगेश रंजन ने सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता है, हनुमान को खुश करना आसान होता हैं भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत मनोहर लाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, उपप्रधान प्रदीप काठपालिया, जय प्रकाश गुप्ता, रमेश प्रधान लखेरा समाज, हिमांशु बिरला, मनोज चुघ, वर्मा सुभाष, सक्षम वर्मा, मनोहर लाल, अर्पित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।