{"_id":"6b098f0b32c3ad51ec0987a8","slug":"video-a-message-for-students-on-naturopathy-and-a-substance-free-lifestyle-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश
बहादुरगढ़। विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, बहादुरगढ़ और सांखोल के सरकारी स्कूल में प्राकृतिक चिकित्सा एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बालकिशन तंवर, वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक एवं प्रभारी, भारतीय प्राकृतिक चिकित्सक संघ (इनपा), हरियाणा चैप्टर की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. बालकिशन तंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के सामने गंभीर चुनौती है और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों में अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का अहम केंद्र हैं। कार्यक्रम में अमरजीत, महेंद्र, पूनम और सीमा ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।