Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Jhajjar: Grand Dandiya Night organized in Kuldeep Colony; initiative by women and collective effort make the celebration memorable
{"_id":"6ad77faa871714843c02f341","slug":"video-jhajjar-grand-dandiya-night-organized-in-kuldeep-colony-initiative-by-women-and-collective-effort-make-the-celebration-memorable-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: कुलदीप कॉलोनी में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन, महिलाओं की पहल और सामूहिक सहयोग ने बनाया उत्सव यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: कुलदीप कॉलोनी में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन, महिलाओं की पहल और सामूहिक सहयोग ने बनाया उत्सव यादगार
झज्जर।
कुलदीप कॉलोनी में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के निवासियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों, तालियों और मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की चौकी एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर पिंकी जाखड़ ने मंच संचालन एवं कार्यक्रम समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की महिमा और उनके आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, सभी के ज्ञानवर्धन के लिए एक रोचक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों सहित उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसकी पहल महिलाओं ने की और योजना से लेकर कार्यक्रम के संचालन तक की जिम्मेदारी पूरी तत्परता से संभाली। पिंकी जाखड़ के साथ सविता, रेखा, परवीन, सुनीता, कविता, मोनिका, सुनील, प्रिंसी और मीनाक्षी ने प्रबंधन, समन्वय और विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में विशेष भूमिका निभाई। महिलाओं के सामूहिक प्रयास, समर्पण और नेतृत्व ने आयोजन को एक सुंदर रूप दिया। वहीं, पुरुषों ने भी व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया। संजय जाखड़, रमेश, रामफल, अमित यादव, बलराज एवं अशोक ने प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न डांडिया प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई। डांडिया किंग के खिताब के लिए संदीप एवं हिमांशु विजेता रहे। डांडिया क्वीन प्रतियोगिता में रेखा एवं सुमन ने जीत हासिल की। बुजुर्ग प्रतिभागियों की श्रेणी में संतरा देवी ने अपने आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए विशेष स्थान प्राप्त किया। डांडिया गर्ल के खिताब के लिए रागी एवं दिव्या शर्मा तथा डांडिया बॉय के लिए अंशू यादव को विजेता घोषित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।