{"_id":"69f9f2c21b7366ea740d1095","slug":"video-firing-at-medical-shop-in-jhajjar-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: मेडिकल शॉप पर फायरिंग, दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: मेडिकल शॉप पर फायरिंग, दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
झज्जर की लालचंद कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मेडिकल की दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय दुकान के अंदर मालिक अनिल और उनके पार्टनर हरीश काम कर रहे थे। गनीमत रही कि दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अचानक दुकान पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। दुकान पर लगे स्टील के दरवाजे पर भी गोली लगने के स्पष्ट निशान मिले हैं।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।