फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal Council in Bahadurgarh clears 700 tonnes of garbage overnight.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में नगर परिषद ने रातोंरात उठाया 700 टन कूड़ा

Wed, 09 Sep 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 09 Sep 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council in Bahadurgarh clears 700 tonnes of garbage overnight.
फोटो-55: सब्जी मंडी के पास कूड़ा उठान की कार्रवाई में जेसीबी पर चढ़े सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 35वें दिन नगर परिषद की ओर से रात में कूड़ा उठाने का विरोध हुआ। कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे बुलडोजर पर चढ़ गए, जिससे काम प्रभावित हुआ। एफआईआर दर्ज होने के बाद कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक नारेबाजी की और वहां से चले गए।
नगर परिषद ने इसके बाद दोबारा कूड़ा उठाना शुरू किया। परिषद ने रात में करीब 700 टन से कूड़ा उठाने की बात कही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नगर परिषद परिसर में शोक सभा हुई। कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान जान गंवाने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि कुरुक्षेत्र के रोहित, करनाल के कुलदीप और झज्जर के राजेश व सुरजा की धरना स्थल पर हमले के बाद मौत हुई थी। संघ का कहना है कि बर्खास्तगी के नोटिस मिलने से कर्मचारी सदमे में थे। हालांकि, इन घटनाओं और कारणों की संबंधित स्तर पर पुष्टि होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक सभा की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की। मंच संचालन सचिव अमित परनाला ने किया। सफाई कर्मचारियों ने सरकार से दिवंगत परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांगी। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी देने की भी मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान किया जाए।
वर्जन

रात में नगर परिषद की ओर से कूड़ा उठाने से सड़कों पर जमा गंदगी कम हुई है। कई दिनों से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य होनी चाहिए। कर्मचारियों की मांगों का समाधान भी बातचीत से किया जाना चाहिए, ताकि शहरवासियों को लगातार परेशानी न झेलनी पड़े।-जयपाल सांगवान, सेक्टर छह
0

कूड़ा उठने से बाजार और रिहायशी इलाकों में राहत मिली है। लंबे समय से सड़कों पर कूड़ा पड़ा होने के कारण दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी हुई थी। नगर परिषद को नियमित कूड़ा उठाना चाहिए। साथ ही सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद का स्थायी समाधान भी जरूरी है।-राजकुमार अरोड़ा, सेक्टर दो

0

मंगलवार रात करीब 700 टन कूड़ा उठाया गया है। सब्जी मंडी के पास मामूली विरोध हुआ था लेकिन हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी दी और शांतिपूर्वक समझाया तो वे पीछे हट गए। कूड़ा उठान की कार्रवाई शुरू की गई। -संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

फोटो-55: सब्जी मंडी के पास कूड़ा उठान की कार्रवाई में जेसीबी पर चढ़े सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो-55: सब्जी मंडी के पास कूड़ा उठान की कार्रवाई में जेसीबी पर चढ़े सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed